राजस्थान के लोक नाट्य (Rajasthan Folk drama) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी









यहाँ  से आप राजस्थान के लोक नाट्य के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक्साम पैटर्न के हिसाब से बनाने हुये है सभी प्रश्नोत्तरी चुन-चुन कर लिए गये हैं जो कि पिछले कई एग्जाम में पूछे जा चुके हैं और आने वाले एग्जामो के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है यह सभी प्रश्न आपके लिये मददगार साबित होगे ! आप website पर रोजाना अपडेट देखते रहे और  लाभान्वित होते रहे !
"Online Notes Store" आपके सहयोग मे अग्रसर है-

टॉपिक :-राजस्थान के लोक नाट्य

1. तमाशा मूलतः महाराष्ट्र का लोक नृत्य है, लेकिन ये राजस्थान के किस जिले में प्रसिद्ध है ?
A. चूरू 
B. झुंझुनूं 
C. सीकर 
D. जयपुर
E. अलवर
Answer - D
जबकि  भवाई मूलतः गुजरात का नृत्य है


2. गौहरजान नर्तिका  का संबंध किस लोक नाट्य से है ?
A. रम्मत
B. तमाशा 
C. गवरी
D. चारबैत
Answer - B 


3. राजस्थान में पाट संस्कृति के क्षेत्र के प्रसिद्ध है ?
A. जोधपुर 
B. जैसलमेर 
C. बीकानेर 
D. कोटा 
Answer - C 
रम्मत को ही बीकानेर में पाटा संस्कृति कहा जाता है, रम्मत का उदभ्व - जैसलमेर से हुआ है, रम्मत के प्रमुख वाद्य यंत्र - ढोलक व नगाड़ा है


4. मेवाड़ के भीलो द्वारा किया जाने वाला राजस्थान का सबसे प्राचीन लोकनाट्य /राजस्थान का मेरूनाटय कौन सा है ?
A. रम्मत
B. रामलीला 
C. गवरी/राई
D. चारबैत
Answer - C 


5. गवरी नृत्य में भगवान शिव का रूप  करने वाला  नाटककार कहलाता है ?
A.  बुडिया
B. पुरिया/राई
C. झामटिया
D. कुटकडिया
Answer - B 
जबकि भस्मासुर का जप करने वाला बूड़िया कहलाता है, गवरी नृत्य का सूत्रधार कुटकडिया होता है


6.  गवरी नाटक में कुल कितनी लघु नाटिकाऐ हैं और सबसे अंतिम नाटिका का क्या नाम है ?
A. 9, घडावत
B. 10, मियावड
C. 11,  वलावण
D. 12,  भंवरा- भंवरी 
Answer - C 


7. राजस्थान में निम्न में से किस लोक नाटक के माध्यम से उच्च वर्ग व निम्न वर्ग के संघर्षों की कथा कही जाती है ?
A. भवाई 
B. बहरूपिया
C. चारबैत
D. नौटंकी 
Answer - A


8. निम्न में से किस लोक नृत्य के जनक केकड़ी (अजमेर) के बिग्गाजी जाट या नागाजी जाट माने जाते हैं जो कि एक व्यवसायिक नाटक हैं ?
A. भवाई 
B. बहरूपिया
C. चारबैत
D. नौटंकी 
Answer - A 


9. लिटिल बवंडर की उपाधि प्राप्त श्रेष्ठा सोनी किस लोकनाट्य से जुड़ी है  ?
A. भवाई 
B. गवरी
C. चारबैत
D. नौटंकी 
Answer - A 


10. राजस्थान में नौटंकी लोकनाट्य के जनक किसे माना जाता है ?
A.  नत्थाराम शर्मा
B. भूरीलाल
C. गिरिराज प्रसाद
D.  फैजुल्ला ख़ां
Answer - B
जबकि  भारत में नौटंकी के जनक :-नत्थाराम शर्मा जी है


11. हाथरस शैली की नौटंकी राजस्थान के किस जिले की प्रसिद्ध है ?
A. अलवर 
B. भरतपुर 
C. धौलपुर 
D.  सवाई माधोपुर
Answer - B 


12. राजस्थान में चारबैत लोकनाट्य के जनक कौन हैं ?
A.  अब्दुल करीम खाँ
B. अलीबक्श 
C. गिरिराज प्रसाद
D.  करीम खाँ निहंग
Answer - D


13.  स्वतंत्र बावनी नामक रम्मत  की रचना किस कलाकार ने की है ?
A.  लाल सिंह 
B. नानूराम
C. तेज कवि
D.  राम कवि
E.  लच्छीराम
Answer - C

14. स्व. नानूलाल राणा एवं दुलिया राणा का संबंध किस ख्याल से है ?
A.  कन्हैया ख्याल
B. कुचामनी ख्याल
C. चिड़ावा ख्याल
D.  हेलो ख्याल
Answer - C 


15. जयदयाल सोनी का  वर्तमान में किस ख्याल से संबंध है ?
A.  कन्हैया ख्याल
B. कुचामनी ख्याल
C. तुर्रा - कलंगी ख्याल
D.  हेलो ख्याल
E. मेवाड़ी ख्याल
Answer - C 


16. तुर्रा - कलंगी ख्याल  का मुख्य वाद्य यंत्र कौन सा है ?
A.  पुंगी
B. सातारा
C. चंग
D.  नौबत व मंजीरा 
Answer - C 


17. राजस्थान में कादरा- भूतरा खेल कहां का प्रसिद्ध है ?
A. भरतपुर 
B. अलवर 
C. जयपुर 
D. दौसा 
E. करौली 
Answer - D


18. राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स की स्थापना महाराजा रामसिंह द्वितीय द्वारा कब की गई ?
A. 1759
B. 1857
C. 1959
D. 1889
Answer - B 
उनके कार्यकाल में 1857 में मदरसा-ए-हुनरी यानी कला प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान शुरू किया। 1886 में इसका नाम बदलकर महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कर दिया गया। 1988 में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स हो गया


19. किस कलाकार ने गोपीचंद तथा हीर रांझा  तमाशा प्रारंभ किया ?
A.  फूल जी भट्ट 
B.  वंशीधर भट्ट
C.  गोपीकृष्ण भट्ट
D.  वासुदेव भट्ट
Answer - D
जबकि गोपीकृष्ण भट्ट को संगीत प्रभाकर उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है


20. निम्नलिखित में से किस रम्मत की लावणियाँ प्रसिद्ध है ?
A.  फागुजी री रम्मत
B.  जमनादास  री रम्मत
C.  अमर सिंह  री रम्मत
D.  फक्कड दाता  री रम्मत
Answer - A


वन लाइनर revision - 
 ख्याल की प्रतियोगिता को दंगल कहते हैं
ख्याल के सूत्रधार को हल्कारा कहते कहते हैं
 ख्याल के मुखिया को उस्ताद कहते हैं
 ख्याल के दंगल को अखाड़ा कहते हैं
राजस्थान की सबसे लोकप्रिय ख्याल चिड़ावा की है



यह भी पढ़ें - 


राजस्थान के वन्य जीव  अभ्यारण्य - Click Here
राजस्थान मे पशुओं की नस्लें - Click Here
राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - Click Here
राजस्थान के प्रमुख महल,हवेलियाँ व छतरियां - Click Here
राजस्थान के लोकदेवता - Click Here
राजस्थान की लोक देवियाँ - Click Here
राजस्थान के प्रमुख लोकसंत -Click Here
राजस्थान के उद्योग - Click Here
राजस्थान की प्रमुख चित्रशैलियाँ - Click Here
राजस्थान की प्रमुख बोलियाँ -Click Here
राजस्थानी साहित्य - Click Here
राजस्थान की मस्जिदें, दरगाह, मकबरे मीनारें व स्तम्भ - Click Here
राजस्थान की वेशभूषाएं - Click Here
राजस्थान की प्रमुख रियासतों के प्राचीन उपनाम - Click Here
राजस्थान की जलवायु - Click Here
राजस्थान का भौतिक स्वरूप - Click Here
राजस्थान में परिवहन - Click Here
राजस्थान के उर्जा संसाधन - Click Here
राजस्थान के प्रमुख वाद्य यंत्र - Click Here
राजस्थान के प्रमुख दुर्ग - Click Here
राजस्थान के प्रमुख त्यौहार - Click Here
राजस्थान के प्रमुख मंदिर - Click Here
राजस्थान के उद्योग - Click Here

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.