राजस्थान का अपवाह प्रणाली तंत्र (Drainage System of Rajasthan) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

यहाँ  से आप राजस्थान का अपवाह प्रणाली तंत्र के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक्साम पैटर्न के हिसाब से बनाने हुये है सभी प्रश्नोत्तरी चुन-चुन कर लिए गये हैं जो कि पिछले कई एग्जाम में पूछे जा चुके हैं और आने वाले एग्जामो के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है यह सभी प्रश्न आपके लिये मददगार साबित होगे ! आप website पर रोजाना अपडेट देखते रहे और  लाभान्वित होते रहे !
"Online Notes Store" आपके सहयोग मे अग्रसर है –

टॉपिक :- राजस्थान का अपवाह प्रणाली तंत्र

1. निम्न में से किस नदी को राजस्थान का शोक कहा जाता है ?   
A. कांकणी नदी
B. घग्गर नदी
C. माही नदी
D.  बाणगंगा नदी
Answer - B


2. घग्गर नदी का प्रवेश राजस्थान में  किस जिले में व किस स्थान पर होता है ?
A.  भटनेर हनुमानगढ़
B. सूरतगढ़ गंगानगर
C. टिब्बी हनुमानगढ़
D. None of these
Answer - C


3. राजस्थान में आंतरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी कौन सी है जिसकी लंबाई मात्र 17 किलोमीटर है ?
A.  घग्गर नदी
B. कांकणी नदी
C. साबी नदी
D. सोम नदी
Answer - B


4. निम्न में से किस नदी के किनारे गणेश्वर सभ्यता विकसित की गई है ?
A.  घग्गर नदी
B. कांकणी नदी
C. साबी नदी
D. सोम नदी
E. कांतली नदी
Answer - E


5. निम्न में से कौनसी नदी, झुंझुनूं को दो भागों में विभाजित करती हैं ?
A.  सरस्वती नदी
B. कांतली नदी
C.  लूनी नदी
D.  साबरमती नदी
Answer - B


6. निम्न में से कौन राजस्थान की अंतः प्रवाह की नदियों में शामिल नहीं है ?
A.  घग्गर नदी
B. कांकणी नदी
C. साबी नदी
D. सोम नदी
Answer - D


7. वह नदी कौन सी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है, जो बागड़ की गंगा/ काँठल की गंगा/ दक्षिण राजस्थान की  स्वर्ण रेखा के उपनामों से जानी जाती है?
A.  चंबल नदी
B. बनास नदी
C. माही नदी
D.  लूनी नदी
Answer - C


8. सुजलाम सुफलाम क्रांति का संबंध राजस्थान की किस नदी से है ?
A.  चंबल नदी
B. बनास नदी
C. माही नदी
D.  लूनी नदी
Answer - D


9. लोधीसर का नाका, कडाना बांध किस नदी पर स्थित है ?
A.  चंबल नदी
B. बनास नदी
C. माही नदी
D.  लूनी नदी
Answer - C


10. लूनी की एकमात्र सहायक नदी जो दाएं किनारे से मिलती है वह जिसका उद्गम अरावली की पहाड़ियों से नहीं होता है, निम्न में से कौन सी नदी है  ?
A.  मीठड़ी नदी
B. सुकड़ी नदी
C. जोजडी नदी
D.  गुहिया नदी
Answer - C


11.  सरदार समंद परियोजना किस नदी के किनारे विकसित है ?
A.  चंबल नदी
B. बनास नदी
C. माही नदी
D.  लूनी नदी
Answer - D
जबकि पश्चिम राज. की सबसे लंबी नदी भी लूनी नदी है


12.  निम्न में से कौन-सी  नदी लूनी नदी की सहायक नदी नहीं है ?
A. खारी नदी
B. सागी नदी
C. सोम नदी
D. सूकडी नदी
Answer - C


13.  राजस्थान की एकमात्र नदी जिसका उद्गम राजस्थान में होता है और उसकी राजस्थान में लंबाई कितने किलोमीटर है ?
A.  चंबल नदी, 322 km
B. साबरमती नदी, 45 km
C. माही नदी, 171 km
D.  लूनी नदी, 330 km
Answer - B


14. निम्न में से किस नदी के किनारे जयपुर में बैराठ सभ्यता व दौसा में माधो सागर बांध परियोजना कार्यरत है ?
A. पार्वती नदी
B. बाणगंगा नदी
C. चम्बल नदी
D. बनास नदी
Answer - B 
इसके उपनाम :- अर्जुन की गंगा, ताला नदी, रुणिडत नदी


15.  पलोसन नदी निम्न में से किसकी सहायक नदी है ?
A. पार्वती नदी
B. बाणगंगा नदी
C. चम्बल नदी
D. बनास नदी
Answer - B


16. निम्न में से कौन सी नदी राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच प्राकृतिक सीमा का सर्जन करती है ?
A. पार्वती नदी
B. बाणगंगा नदी
C. चम्बल नदी
D. बनास नदी
Answer - A
जबकि माही नदी डूंगरपुर और बांसवाड़ा के बीच सीमा का निर्धारण करती है


17. राजस्थान में सर्वाधिक अवनलिका अपरदन किस नदी से होता है ?
A. पार्वती नदी
B. बाणगंगा नदी
C. चम्बल नदी
D. बनास नदी
Answer - C
यह एकमात्र नदी है जो अंतर्राज्यीय सीमा बनाती है, यह विश्व की एकमात्र नदी है जिसके 100 किलोमीटर के दायरे पर  3 बांध बनाए गए हैं


18. एलीनियो सिंचाई परियोजना व सावन भादो परियोजना किस नदी पर कार्यरत है ?
A. पार्वती नदी
B. बाणगंगा नदी
C. चम्बल नदी
D. बनास नदी
Answer - C
जबकि झाडोल सिंचाई परियोजना बनास नदी पर कार्यरत हैं


19.  बनास नदी द्वारा देवली के निकट बिसलपुर (टोंक) में एक त्रिवेणी संगम मनाया जाता है, इस त्रिवेणी संगम पर मिलने वाली नदियां का युग्म कौन सा है ?
A. मेनाल, बनास, बेडच
B. चंबल, बनास, सीप
C. डाई, बनास, खारी
D.  माही, सोम, जाखम
Answer - C
जबकि माही, सोम, जाखम नदियों द्वारा बेणेश्वर डूंगरपुर में त्रिवेणी संगम मनाया जाता है, बनास नदी द्वारा कुल 3 त्रिवेणी संगम बनाए जाते हैं


20.  निम्न में से कौन से नदी बनास नदी में बाई ओर से मिलने वाली सहायक नदियों में शामिल नहीं है ?
A. खारी
B. कोठारी
C. बेडच
D. कालीसिल
Answer - C
बेडच और मेनाल नदी बनास नदी में दायीं ओर से मिलने वाली सहायक नदियां हैं


21.  बेडच नदी को उदयसागर झील से पहले किस नदी के नाम से जाना जाता है ?
A.  गंभीरी नदी
B. मेनाल नदी
C. आहू नदी
D.  आयड नदी
Answer - D


इस नदी के किनारे आहड़ सभ्यता विकसित की गई है
22.  परवन नदी का प्रवेश राजस्थान में कहां होता है ?   
A.  नंदपुर गांव झालावाड़
B. खरीबोर गांव झालावाड़
C. हुरडा गांव करौली
D. थानागाजी अलवर
Answer - B


23. निम्न में से किस नदी पर अजान बांध भरतपुर में  स्थित है ?
A. परवन नदी
B. गंभीर नदी
C. मेनाल नदी
D. बराह नदी
Answer - B
जबकि जुग्गर सिंचाई परियोजना राजस्थान में गंभीर नदी पर स्थित है
रूपारेल नदी को लसवारी नदी भी कहते हैं, साथ ही स्थानीय भाषा में इसे बडनदी भी कहते हैं


24.  राजस्थान में नदियों को जोड़ने की परियोजना का जनक किसे कहा जाता है ?
A. परमानन्द चोयल
B. सौभागमल गहलोत
C. मोक्षमुण्डम विश्वेशवरैया
D. घनश्यामदास बिड़ला
Answer - C
जबकि  नदियों को जोड़ने से संबंधित परियोजना अमृत क्रांति है


25. अरणा - जरणा जल प्रपात राजस्थान के किस जिले में  है ?
A. बूंदी
B. भीलवाड़ा
C. चित्तौड़गढ़
D. जोधपुर
Answer - D


कुछ important जल प्रपात
1. चूलिया जल प्रपात - भैसरोडगढ (चित्तौड़गढ़), चम्बल नदी पर
2. भीमलत जल प्रपात - भीमलत( बूंदी), माँगली नदी पर
3. मेनाल जल प्रपात - मेनाल(भीलवाड़ा)
4. दमोह जल प्रपात - धौलपुर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.